ब्लॉग › लघुप्रश्नाः

ब्राह्मणग्रन्थों से सम्बन्धित कुछ पारिभाषिक शब्द

✍ संस्कृतजगत्📅 5 जनवरी 2021⏱ 2 मिनट👁 0
विधि -
किस यज्ञ का आयोजन कब, कहाँ, कैसे व किस तरह करना चाहिए तथा इसके अधिकारी कौन हैं इन विषयों का व्याख्यान ही विधि है ।

विनियोग -
किस मन्त्र का किस अर्थ में तथा किस प्रयोजन की सिद्धि में प्रयोग किया जाए इसका उपदेश ही विनियोग है । इनका सर्वप्रथम प्रयोग ब्राह्मणों में ही प्राप्त है ।

हेतु -
कारण का कथन ही हेतु है । अर्थात् किस कार्य की सिद्धि के लिये, अथवा कौन सा यज्ञ, क्यों करना चाहिये वह कारण ही हेतु है ।

अर्थवाद -
यागोपयोगी वस्तुओं की प्रशंसा तथा यागनिषिद्ध कार्यों की निन्दा ही अर्थवाद है ।

नि‍रुक्ति -
शब्दों का निर्वचन निरुक्ति है । शब्दों का मूलार्थ कथन ही निर्वचन है । निरुक्त ग्रन्थों का बीज ब्राह्मणग्रन्थों में ही निहित हैं ।

आख्यान -
विधि का स्वरूप हृदयङ्गम करने तथा विषय की रोचकता बढाने के लिये आख्यान की योजना की जाती है । ये दो प्रकार के हैं -

१- दीर्घकाय (पुरुरवा-उर्वशी, सरमा-पणि, यम-यमी आदि)
२- लघुकाय

लेख पसंद आया? ♥ दबाएँ (लॉगिन आवश्यक)
साझा करें: WAWhatsApp fFacebook 𝕏X TGTelegram ✉ईमेल

टिप्पणियाँ (0)

**मोटा** · *तिरछा* · > उद्धरण
अतिथि टिप्पणियाँ समीक्षा के बाद दिखती हैं; लिंक हेतु लॉगिन करें।

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप लिखें।

ये भी पढ़ें